रायबरेली में पुलिस और बजरंग दल आमने-सामने, तीसरे दिन भी जारी धरना प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली में पुलिस और बजरंग दल के बीच चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। विहिप और बजरंग दल का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। बजरंग दल के पदाधिकारी बुद्धि शुद्धि यज्ञ और हवन कर सलोन कोतवाली को सद्बुद्धि देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों बजरंग दल के जिला संयोजक के साथ मारपीट का आरोप लगा था, जिसके बाद संगठन में भारी आक्रोश है। विहिप और बजरंग दल की मांग है कि सलोन कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

मामले में पुलिस अधीक्षक ने बीते दिन तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर किया था, वहीं करहिया चौकी इंचार्ज का स्थानांतरण भी किया गया। इसके बावजूद संगठन का कहना है कि जब तक सलोन कोतवाल को नहीं हटाया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights