तीन तलाक पीड़िता ने बदला धर्म, नूरजहाँ बनी पूनम — मंदिर में रचाई शादी

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली रिपोर्ट: मुस्तफ़ीज़ अली ख़ान

बरेली में तीन तलाक पीड़िता नूरजहाँ ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम बदलकर पूनम देवी रख लिया। उसने बरेली के एक मंदिर में धर्मपाल नामक युवक से विवाह कर सात जन्मों का साथ निभाने का वादा किया। नूरजहाँ ने बताया कि वह पिछले पाँच साल से सनातन धर्म में आस्था रखती है और अब पूनम देवी नाम से नई जिंदगी शुरू करना चाहती है।

जानकारी के अनुसार तीन तलाक के बाद वह दिल्ली की एक खिलौना फैक्ट्री में काम कर रही थी, जहाँ उसकी मुलाकात धर्मपाल से हुई। नजदीकियाँ बढ़ीं तो दोनों ने विवाह का निर्णय लिया और धार्मिक बाधाओं से निकलकर विवाह कर लिया। पूनम का कहना है कि वह अपने पुराने रिश्तों और दर्द को पीछे छोड़कर अब नई शुरुआत कर रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights