बदायूं कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक ही मोहल्ले की रहने वाली तीन नाबालिग किशोरियां बीते दो दिनों से लापता हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार तीनों किशोरियां 12 जनवरी की दोपहर अचानक घर से गायब हो गईं। परिजनों ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारी और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरियों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर रिंकू कुमार को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और किशोरियों की तलाश के प्रयास जारी हैं।








