GHAZIABAD | LIBERAL MEDIA
लोनी में तीन सगी बहनों द्वारा आत्महत्या किए जाने के हृदयविदारक मामले में यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचीं। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और पूरे मामले को बेहद दुखद बताया।
महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला परिवार और माता-पिता की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चियाँ लंबे समय से मोबाइल पर कोरियन ड्रामा देख रही थीं, लेकिन परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि परिवार एक छोटे फ्लैट में साथ रहता है, इसके बावजूद ऐसी अनदेखी का नतीजा इतना बड़ा हादसा बन गया।
बबीता चौहान ने बताया कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। पत्र में निर्देश दिया गया है कि कक्षा पाँचवीं तक के बच्चों को ऑनलाइन होमवर्क न दिया जाए, क्योंकि स्कूल से आने के बाद बच्चे होमवर्क के बहाने मोबाइल फोन पर क्या देख रहे हैं, इस पर किसी का नियंत्रण नहीं रहता।
तीन मासूम बहनों की आत्महत्या पर महिला आयोग सख्त, मोबाइल लापरवाही पर उठे सवाल
Published On:
Date:








