वृंदावन | LIBERAL MEDIA
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय धार्मिक दौरे पर मथुरा पहुंच गईं। उनका हेलीकॉप्टर मथुरा के आर्मी हेलीपैड पर उतरा, जहां से वह कार द्वारा काफिले के साथ वृंदावन के लिए रवाना हुईं।
राष्ट्रपति वृंदावन स्थित रेडिसन होटल में लगभग एक घंटे विश्राम करेंगी। इसके बाद शाम 6 बजे इस्कॉन मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी, जबकि शाम 7 बजे प्रेम मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन करेंगी। रात्रि विश्राम भी रेडिसन होटल में ही प्रस्तावित है।
कार्यक्रम के अनुसार 20 मार्च को प्रातः 7 बजे राष्ट्रपति संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन-पूजन करेंगी। इसके अतिरिक्त अपने दौरे के दौरान वह वृंदावन में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही
तीन दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वृंदावन के लिए रवाना
Published On:








