टंकी पर चढ़ी किशोरी, प्रेमी से शादी की जिद; पुलिस ने समझाकर उतारा

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर | LIBERAL MEDIA
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक किशोरी द्वारा पानी की टंकी पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया। किशोरी अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर करीब 200 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए किशोरी के 17 वर्षीय प्रेमी को मौके पर बुलवाया और उसे समझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद किशोरी को नीचे उतारा गया।
नीचे आने के बाद पुलिस ने दोनों को समझाया कि उनकी उम्र पढ़ाई की है और नाबालिग अवस्था में शादी करना कानूनन अपराध है। इसके बाद किशोरी और उसके प्रेमी को थाने ले जाकर काउंसलिंग की गई और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों एक ही सरकारी स्कूल के छात्र हैं और आपसी दोस्ती के बाद उनका संबंध प्रेम में बदल गया था।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights