तालाब में मिला लापता व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई आत्महत्या की आशंका

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा | LIBERAL MEDIA
बांदा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित छाबी तालाब में लापता व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति कल घर में हुए विवाद के बाद से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो घर के पास स्थित तालाब किनारे उसकी साइकिल और चप्पल मिली, जिससे तालाब में कूदने की आशंका जताई गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया और घंटों की मशक्कत के बाद तालाब से शव बरामद कर लिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights