राजीव चावला
गदरपुर, ऊधम सिंह नगर।
उत्तराखंड में अवैध कब्जों के खिलाफ जारी अभियान के तहत शुक्रवार तड़के गदरपुर में सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन के अनुसार संबंधित पक्ष को पूर्व में नोटिस देकर समय दिया गया था, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई किसी समुदाय विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के उद्देश्य से की गई है।
तड़के गदरपुर में अवैध मजार पर चला बुलडोजर
Published On:
Date:








