बरेली पुलिस ने बीमा पॉलिसी में अधिक बोनस और अतिरिक्त मुनाफे का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर साइबर गिरोह का खुलासा किया है। थाना भुता पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो स्विफ्ट कार में बैठकर मोबाइल फोन के जरिए ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि केसरपुर साप्ताहिक बाजार के पास खाली मैदान में कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं। सूचना के आधार पर भुता पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और एक स्विफ्ट कार से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. नवी निवासी केसरपुर, फरमान निवासी धन्तिया थाना फतेहगंज पश्चिमी, मो. अकरम और आरिफ निवासी केसरपुर थाना भुता के रूप में हुई है। सभी आरोपी बरेली जिले के ही रहने वाले हैं।








