स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शहीद परिवारों के आश्रित सम्मानित

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोला (गोरखपुर)।
विकास खंड बड़हलगंज की ग्राम पंचायत भीटी बाल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शहीद परिवारों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आशीष राय और मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने 19 स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। ब्लॉक प्रमुख आशीष राय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने और उनके परिवारों को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है। जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेमलता गिरी ने बताया कि यह अभियान पूरे देश में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित किया जाता है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र राय, प्रधानाध्यापक हरिलाल निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights