•डॉलर के मुकाबले 3.5% मजबूत, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से मिली मजबूती
अंतरराष्ट्रीय | लिबरल मीडिया
दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा मानी जाने वाली स्विस फ्रैंक ने एक बार फिर अपनी मजबूती दर्ज कराते हुए 11 वर्षों के उच्चतम स्तर को छू लिया है। इस साल स्विस फ्रैंक डॉलर के मुकाबले करीब 3.5 प्रतिशत मजबूत हुआ है।
स्विस नेशनल बैंक के चेयरमैन मार्टिन श्लेगल ने सीएनबीसी को बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित मुद्राओं की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे फ्रैंक में तेजी आई है।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फ्रैंक की अत्यधिक मजबूती देश की मौद्रिक नीति के लिए चुनौती बन सकती है, क्योंकि इससे निर्यात प्रभावित होता है और ब्याज दरों से जुड़े फैसले अधिक जटिल हो जाते हैं।
अर्थशास्त्रियों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के दौर में स्विस फ्रैंक जैसी सुरक्षित करेंसी की मांग आगे भी बनी रह सकती है।













