फरीदाबाद (हरियाणा)। प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे एक झूले के अचानक टूटकर गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला चलने के दौरान अचानक उसका एक हिस्सा टूट गया, जिससे झूले पर सवार लोग नीचे गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और मेला परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में घायल हुए पुलिस इंस्पेक्टर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया गया है कि बचाव कार्य के दौरान एक स्टॉल संचालक भी घायल हो गया। उस पर झूले की ग्रिल गिरने से उसके कंधे में गंभीर चोट आई है।
हादसे के बाद मेले में सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं
सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से इंस्पेक्टर की मौत, कई घायल
Published On:
Date:








