रायबरेली।जनपद में “सुनिए कथा रघुनाथ की” का भव्य धार्मिक आयोजन 13 दिसंबर से 21 दिसंबर तक किया जाएगा। आयोजकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कल भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख स्थानों से गुजरेगी। कथा का वाचन कथा व्यास श्री गोविंद भाई जी द्वारा किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम का संचालन सुनिए कथा रघुनाथ सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। आयोजक विवेक मिश्रा ने बताया कि सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं और आयोजन को भव्य व यादगार बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं।








