सुल्तानपुर | LIBERAL MEDIA
सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी को गोली लग गई। आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, अरुण द्विवेदी थाना परिसर स्थित अपने सरकारी आवास के कमरे में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो वे घायल अवस्था में मिले। उनके कंधे के पास गोली लगी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारु निगम मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि द्विवेदी 15 मार्च से कार्यवाहक थानाध्यक्ष के रूप में तैनात थे और घटना के समय कमरे में अकेले थे। मौके पर उनकी निजी रिवॉल्वर पाई गई है।
प्राथमिक जांच में मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सटीक कारणों का पता लगाने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही अयोध्या रेंज के आईजी सोमन बर्मा और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सुल्तानपुर में थानाध्यक्ष को लगी गोली, हालत स्थिर—जांच जारी
Published On:
Date:








