सेंट जेवियर्स तरवां में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन

By Liberal Media

Published On:

Date:

लालगंज (आजमगढ़)। सेंट जेवियर्स तरवां में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन इंटर स्कूल और इंटर हाउस खेल मुकाबलों में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इंटर हाउस रिले रेस में भाभा हाउस विजयी रहा।

200 मीटर दौड़ में अभिषेक सिंह व परिनीति बरनवाल, लंबी कूद में सिद्धार्थ सिंह व अंश यादव, शॉटपुट में आयुषी सिंह व सत्यम यादव, बाधा दौड़ में अभिनव सिंह व स्मृति सिंह, लेमन स्पून में प्रगति चौहान तथा संतुलन गुब्बारा प्रतियोगिता में आस्था कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इंटर स्कूल प्रतियोगिताओं में रस्साकशी, वॉलीबॉल और खो-खो में सेंट जेवियर्स तरवां, जबकि कबड्डी में सेंट जेवियर्स लालगंज के छात्रों ने जीत दर्ज की। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुशांत चंद्रा और प्रधानाचार्य चित्तरंजन नायक ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights