सेंट जेवियर्स स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता “जैव स्पेक्ट्रा” का शुभारंभ

By Liberal Media

Published On:

Date:

लालगंज, आजमगढ़। सेंट जेवियर्स स्कूल तरवां में शुक्रवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता “जैव स्पेक्ट्रा” का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और भारत की हॉकी टीम के सदस्य राजकुमार पाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य चितरंजन नायक ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। राजकुमार पाल ने बच्चों को अनुशासन और खेल भावना का महत्व समझाया। प्रबंधक सुशांत चन्द्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights