एसएसपी दून के निर्देश पर पुलिस ने चलाया स्वच्छता अभियान

By Liberal Media

Published On:

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर रविवार को जनपद के सभी थाना व चौकियों में स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने श्रमदान कर थाना परिसर, कर्मचारी बैरक, भोजनालय, कार्यालय, हवालात और शस्त्रागार की साफ-सफाई की।

अभियान के तहत अभिलेखों व रजिस्टरों का रख-रखाव भी सुव्यवस्थित किया गया तथा असलहों की सफाई की गई। एसएसपी दून ने सभी अधीनस्थों को प्रत्येक रविवार एक घंटे अनिवार्य रूप से श्रमदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारियों को थानों और चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण करने के आदेश भी दिए गए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights