Liberal Media:
सोनीपत (हरियाणा)। जिले से एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति की निजी अंग दबाकर हत्या कर दी। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस पूछताछ के दौरान महिला ने हत्या को लेकर कोई पछतावा न होने की बात कही। जेल जाने के सवाल पर उसने कहा कि वह वहां जाकर अपने शरीर पर ध्यान देगी और एक्सरसाइज करेगी।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे लगातार परेशान और तंग करता था, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी। इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में सनसनी और चर्चा का माहौल है।
सोनीपत में सनसनी: पत्नी ने पति की निजी अंग दबाकर की हत्या, बोली , “मुझे कोई पछतावा नहीं”
Published On:
Date:








