सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं का हंगामा

By Liberal Media

Published On:

Date:

अध्यापक–अध्यापिका पर अश्लील टिप्पणी का आरोप

डीआईओएस के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस ने कराया शांत

मऊ। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बड़ी संख्या में छात्राओं ने कॉलेज गेट पर ताला बंद कर दिया। आक्रोशित छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की।

छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज की एक अध्यापिका और एक अध्यापक द्वारा उनके साथ अश्लील बातें की जाती हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। इसी को लेकर छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के खिलाफ भी नारे लगाए और “गो बैक” के नारे बुलंद किए।

घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उन्हें समझाया और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने छात्राओं को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

फिलहाल पूरे प्रकरण को लेकर शिक्षा विभाग और पुलिस स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights