सोनभद्र: नशे की लत ने दोस्त से कराई हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

सोनभद्र।जनपद सोनभद्र के मर्करी नहर में मिले अज्ञात शव के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शव की पहचान 25 वर्षीय अखिलेश यादव उर्फ कन्हैया के रूप में हुई। हत्या के मुख्य आरोपी 26 वर्षीय सुदीप देव पांडेय उर्फ सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को आरोपी ने नशे की लत के कारण अपने दोस्त अखिलेश को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। रास्ते में उसने मेडिकल स्टोर से दवा और इंजेक्शन खरीदा और अखिलेश को नशे का इंजेक्शन लगाए। हालत बिगड़ने पर आरोपी ने घबराहट में अखिलेश का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को अपनी बोलेरो वाहन में रखा और 24-25 दिसंबर की रात के बीच मर्करी नहर में फेंक दिया।

एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुँचकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए। मामले की अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच जारी रखे हुए है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights