सोशल मीडिया पर जाली नोटों का धंधा: छह आरोपी गिरफ्तार, कार से नकली-असली नोटों की बड़ी खेप बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

औरैया में एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया के जरिए नकली करेंसी का कारोबार करने वाले छह जालसाजों को देवकली चौकी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी इंस्टाग्राम पर असली के बदले नकली नोट देने का लालच देकर लोगों को फंसाते थे और बाद में चिल्ड्रेन बैंक के नोट थमा कर फरार हो जाते थे।

कार्रवाई में पुलिस ने न्यायाधीश लोगो व बत्ती लगी क्रेटा कार, मोबाइल, 2.20 लाख के जाली नोट, 5.07 लाख रुपए असली नोट और 75 लाख के चिल्ड्रेन बैंक नोट बरामद किए। आरोपी लोगों से असली रुपए लेकर जाली नोट सप्लाई की डील बताते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में मनीष पचौरी, मुनेश चंद्र, राहुल शर्मा, दिलीप, आकाश बिचपुरिया और इंद्रजीत यादव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आकाश बिचपुरिया इस गैंग का सरगना है। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया, जबकि नेटवर्क की आगे जांच जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights