स्मृतियों में अमर स्व. अजीत सिंह, पंचम पुण्यतिथि पर श्रद्धा और सेवा का संगम

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख और जनप्रिय नेता स्व. अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव देवसीपुर और कस्बा मुहम्मदाबाद गोहना के सैदपुर मोहल्ले में श्रद्धा और आत्मीयता के साथ मनाई गई।

देवसीपुर आवास पर वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, पूजन और शांतिपाठ आयोजित किया गया। स्व. अजीत सिंह की धर्मपत्नी एवं वर्तमान ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, सुपुत्र युवान सिंह और परिवारजन ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में सुभासपा महासचिव डॉ. अरविंद राजभर, विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सैदपुर मोहल्ले में स्व. अजीत सिंह के मित्र मोहर सिंह के आवास पर भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विधायक अभय सिंह ने स्व. अजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में दिव्यांगों, गरीबों और असहायों को कंबल वितरित किए गए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights