सियार के हमले से गांव में दहशत, 25 लोग घायल, एंटी रैबीज सीरम का अभाव

By Liberal Media

Published On:

Date:

Sonebhadra | Liberal Media

सोनभद्र जनपद के चोपन–जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगैल ग्राम पंचायत में जंगली सियार के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बीते दो दिनों में सियार ने लगभग 25 लोगों पर हमला किया है, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा सियार ने गाय और भैंसों को भी अपना निशाना बनाया है।

लगातार हमलों से घायल ग्रामीण इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान टीटी और रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। गंभीर रूप से घायलों को एंटी रैबीज सीरम के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां सीरम उपलब्ध न होने के कारण पीड़ितों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग की ओर से बताया गया है कि सियार को पकड़ने या उसे मारने के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में भय का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण प्रशासन से शीघ्र सुरक्षा और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights