कुशीनगर जनपद के जिला एवं सत्र न्यायालय रविन्द्र नगर परिसर में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला जज संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि एक्जीक्यूटिव और ज्यूडिशियल का कार्य क्षेत्र अलग-अलग होता है, जिसे सभी को समझना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं को अपने पेशे में अनुशासन बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि हर अधिवक्ता को अपने ज्ञान पर निर्भर रहना चाहिए, क्योंकि इस दुनिया में अंततः ज्ञान ही साथ देता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी फाइल को व्यक्तिगत नहीं बनाना चाहिए और यदि किसी मामले में आदेश खिलाफ आता है तो निराश नहीं होना चाहिए। न्यायिक प्रक्रिया में धैर्य और सकारात्मक सोच बेहद जरूरी है।








