सितारगंज तहसील में लगा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कैंप

By Liberal Media

Published On:

Date:

सितारगंज, उत्तराखंड |
सितारगंज तहसील परिसर में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सेवाओं का लाभ लिया। कैंप में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए और जनता की समस्याओं का निस्तारण किया गया।

हालांकि, कैंप में पहुंचे व्यापारी सचिन गुप्ता को मैरिज सर्टिफिकेट न बन पाने के कारण निराश होकर लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि बिजली समस्या का हवाला देकर उनका काम नहीं हो सका।

वहीं उप जिलाधिकारी रविंद्र जुवांडा ने बताया कि कैंप में 125 मैरिज सर्टिफिकेट के लिए आवेदन प्राप्त हुए। इसके साथ ही छात्रों की प्रतियोगिताएं कराई गईं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन सब-रजिस्ट्रार को सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights