सिरसागंज में पति ने पत्नी की गला काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के नगला खंगर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ व्यक्ति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस जब मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी तो ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी आशुतोष और उसकी पत्नी के बीच पिछले लगभग एक साल से लगातार घरेलू विवाद और झगड़े होते रहते थे।

पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ किए जाने पर आरोपी आशुतोष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि सुबह पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights