गोरखपुर: एसआईआर में पात्र मतदाता न छूटें, फर्जी बाहर हों – सीएम योगी

By Liberal Media

Published On:

Date:

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने निर्देश दिए कि अभियान में एक भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, जबकि अपात्र एवं फर्जी नाम सूची से हटाए जाएं।

सीएम योगी ने बूथ टोली को घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म भरवाने, गणना प्रपत्र जमा कराने और मृतक मतदाताओं के नाम हटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध और सत्यापित तैयार हो, इसके लिए बूथ स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएं।

बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम सहित मंडल के सभी जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights