सिम्फैनी की नई रेंज लॉन्च, 100 से अधिक डीलर्स ने की बुकिंग

By Liberal Media

Published On:

Date:

LiberalMedia
Shahjahanpur।
देश की 35 वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित कंपनी सिम्फैनी की नई प्रोडक्ट रेंज का शुभारंभ सत्यम इम्पीरिया होटल में आयोजित समारोह के दौरान किया गया। लॉन्चिंग कार्यक्रम में शाहजहांपुर सहित आसपास के जिलों के डीलर्स शामिल हुए।

कंपनी के रीजनल मैनेजर मनीश, सर्विस हेड एबिसिन तथा एरिया मैनेजर आदित्य श्रीवास्तव ने नई रेंज के उत्पादों की विशेषताओं की जानकारी दी। डिस्ट्रीब्यूटर राजीव गुप्ता ने नई एयरफोर्स सीरीज के बारे में बताया कि यह सीरीज कम बिजली खपत, साउंडलेस संचालन और इनवर्टर तकनीक पर आधारित है। उन्होंने बताया कि सिम्फैनी कूलर बाजार में लगभग 60 प्रतिशत हिस्सेदारी रखता है और नई रेंज कई रंगों में उपलब्ध है। कंपनी द्वारा हेयर फॉल रोकने वाला गीजर भी पेश किया गया है।
लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान आसपास के जिलों में 100 से अधिक डीलर्स ने उत्पादों की बुकिंग कराई। कार्यक्रम के समापन पर डिस्ट्रीब्यूटर राजीव गुप्ता ने उपस्थित डीलर्स का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights