बागपत | LIBERAL MEDIA
बागपत में शिक्षिका निधि शर्मा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहे धरने के बीच एक शिक्षक द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, डीएम कार्यालय पर ब्राह्मण समाज का धरना पिछले दो दिनों से जारी था। इसी दौरान धरना स्थल पर एक शिक्षक ने खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शिक्षक के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली और उसे आत्मदाह करने से रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले के समाधान के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
शिक्षिका को न्याय दिलाने की मांग, शिक्षक ने किया आत्मदाह का प्रयास
Published On:
Date:








