मुहम्मदाबाद गोहाना। साइबर अपराधियों ने फोन पे के माध्यम से कोतवाली क्षेत्र के कोइरियापार निवासी विपिन यादव का 12 हजार रुपए फ्रॉड कर लिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर किया था।इसका संज्ञान लेकर मुहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात साइबर टीम की महिला आरक्षी प्रिया सिंह और शालिनी मौर्य ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 12 हजार रुपए आवेदक के खाते में वापस कराया।
लेटेस्ट न्यूज़








