जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने फूंका बिगुल, मजदूरों और ग्रामीणों को किया जागरूक
Liberal media |
Shahjahanpur:
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा अधिनियम में संशोधन और इसके नाम बदलने की कथित योजना के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। टाउन हॉल स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान का ऐलान किया।
रजनीश गुप्ता ने बताया कि यह अभियान 10 जनवरी से 26 फरवरी तक चरणबद्ध तरीके से पूरे जनपद में चलाया जाएगा। आंदोलन की शुरुआत 11 जनवरी को घंटाघर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने उपवास से होगी। इसके बाद 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर ‘मनरेगा चौपाल’ आयोजित कर ग्रामीणों और मजदूरों को उनके हक़ के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कांग्रेस ने स्थानीय प्रदर्शन के साथ ही प्रदेश स्तर पर भी सघन घेराव की योजना बनाई है। 31 जनवरी को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना, जबकि 7 से 15 फरवरी के बीच शाहजहाँपुर से लखनऊ कूच और विधानसभा घेराव होगा। अभियान का समापन एक विशाल क्षेत्रीय रैली के साथ किया जाएगा, जिसकी मेजबानी शाहजहाँपुर कर सकता है।
प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार, अनूप वर्मा, तसनीम अली खान, तनवीर सफदर, अनस इक़बाल, गौरव त्रिपाठी और फुरकान अहमद कुरैशी सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
रजनीश गुप्ता ने कहा,
“मनरेगा बचाना हमारी जिम्मेदारी है। मजदूरों और गरीबों के हक पर कोई डकैती बर्दाश्त नहीं होगी। भाजपा सरकार की यह साजिश किसी भी हाल में नहीं चलेगी।”
मनरेगा पर डकैती बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस ने शाहजहाँपुर से शुरू किया “संग्राम”
Published On:
Date:








