श्रीरंगनाथ ब्रह्मोत्सव में भगवान रंगनाथ की स्वर्ण घोड़े पर सवारी, भक्तों ने आतिशबाजी का लिया आनंद

By Liberal Media

Published On:

Date:

वृंदावन (मथुरा) | LIBERAL MEDIA

धर्मनगरी वृंदावन में स्थित श्रीरंगनाथ मंदिर में चल रहे दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत शनिवार रात्रि को भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान रंगनाथ की स्वर्ण घोड़े पर सवारी निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर उत्साह के साथ जयकारे लगाए।

ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः और सायं स्वर्ण एवं रजत के दिव्य वाहनों पर भगवान की सवारी निकाली जा रही है। इसी क्रम में शनिवार रात भगवान श्रीरंगनाथ स्वर्ण घोड़े पर विराजमान होकर मंदिर से बड़ी बगीचा पहुंचे। वहां अल्प विश्राम के बाद ठाकुरजी को बगीचा के बाहर विशाल मैदान में आयोजित भव्य आतिशबाजी का आनंद कराया गया।

आतिशबाजी शुरू होने से पहले ही मैदान में हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो गए थे। जैसे ही भगवान की सवारी मैदान में पहुंची, भक्त अपने आराध्य को स्वर्ण घोड़े पर सवार देख भावविभोर हो उठे और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

करीब दो घंटे तक चली भव्य आतिशबाजी से और आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights