अयोध्या | LIBERAL MEDIA
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में चल रहे श्रीराम यंत्र पूजन अनुष्ठान की पूर्णाहुति बुधवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हो गई। इस अवसर पर पूजित श्रीराम यंत्र की तस्वीर भी जारी की गई है।
बारह मार्च से प्रारंभ हुए इस अनुष्ठान के सातवें दिन गणपत्यादि आवाहित देवताओं का पूजन, श्रीराम यंत्रार्चन, प्रायश्चित आहुति एवं पूर्णाहुति दी गई।
कार्यक्रम के तहत 12 मार्च को प्रायश्चित पूजन, दशविधि स्नान, जलयात्रा, पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश हुआ था। इसके बाद 13 मार्च को वास्तु पूजन, अग्नि स्थापना, नवग्रह पूजन और यज्ञाहुतियां दी गईं। आगामी दिनों में नियमित रूप से देव पूजन और यज्ञ का क्रम जारी रहा।
अब नववर्ष (वर्ष प्रतिपदा) के अवसर पर गुरुवार को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के द्वितीय तल के गर्भगृह में श्रीराम यंत्र की स्थापना एवं पूजन करेंगी।
इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
श्रीराम जन्मभूमि में श्रीराम यंत्र पूजन पूर्ण, आज राष्ट्रपति करेंगी स्थापना
Published On:








