श्री कृष्णम शरणम् सोसायटी की 9वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा | लिबरल मीडिया
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत केशव धाम चौकी स्थित श्री कृष्णम शरणम् सोसायटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में नौवीं मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग उसे तत्काल रामकृष्ण मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान रितिका गोयल के रूप में हुई है। वह सोसायटी के फ्लैट नंबर 802 में अपनी मां और बहन के साथ रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह और वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला दुर्घटना है, आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से घटना हुई है।
सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बालकनी में शीशा नहीं लगा था, जिससे संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights