शिकोहाबाद में नर्सिंग होम में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

By Liberal Media

Published On:

Date:

फिरोजाबाद जनपद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अंतर्गत एटा रोड स्थित माया देवी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल सहित प्राइवेट ट्रामा सेंटर व पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया।

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कटरा मीरा निवासी गर्भवती महिला तबसुम को प्रसव के लिए माया देवी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान तबसुम की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क उठे और शव को अस्पताल के वार्ड से उठाकर फिरोजाबाद ले आए।

आक्रोशित परिजनों ने प्राइवेट ट्रामा सेंटर और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर जोरदार हंगामा किया। उनका आरोप है कि लापरवाही के चलते महिला की जान गई है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया।

वहीं शिकोहाबाद स्थित नर्सिंग होम पर भी परिजनों ने हंगामा किया, जहां पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights