शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास मेला बाले बाग के सामने देर रात कार सवार अज्ञात लोगों ने फायरिंग और पथराव किया। घटना में मकान के सीसे टूट गए और मकान मालिक को काफी नुकसान हुआ।
हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग और पथराव से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








