शंकराचार्य प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनपद – बांदा | LIBERAL MEDIA

बांदा। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी राजेश दीक्षित ने आरोप लगाया कि कुंभ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और बटुकों का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि जगतगुरुओं और बटुकों की चोटी पकड़कर खींचना और मारपीट करना सनातन परंपरा का अपमान है।

राजेश दीक्षित ने यह भी आरोप लगाया कि शंकराचार्य पर पॉक्सो एक्ट के तहत फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि एक हिस्ट्रीशीटर की शिकायत के आधार पर जगतगुरु शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज किया गया, जो पूरी तरह निराधार है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights