शंकराचार्य के अपमान पर भड़के बांके बिहारी के सेवायत, प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mathura | Liberal Media

वृंदावन। प्रयागराज माघ मेले में स्नान के दौरान ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं उनके बटुकों के साथ प्रशासन द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में शनिवार को वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने एक आपात बैठक कर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

स्थानीय एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में सेवायतों ने एक स्वर में कहा कि शंकराचार्य जैसे उच्च धार्मिक पद पर आसीन संत की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। गोस्वामियों का आरोप है कि प्रशासन ने न केवल धार्मिक प्रोटोकॉल की अनदेखी की, बल्कि संतों एवं बटुकों के साथ अशोभनीय व्यवहार भी किया।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वृंदावन के सेवायतों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही प्रयागराज जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights