बदायूं। शाहजहांपुर से भागे प्रेमी प्रेमिका ने सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन चौराहे के पास जहर खा लिया। बीच सड़क पर हुई घटना से अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शाहजहांपुर जनपद के कलान थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से भागे प्रेमी प्रेमिका पिछले 30 दिसंबर 2025 से लापता थे। लड़की के पिता ने कलाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी। ढूंढते हुए पुलिस बदायूं आ पहुंची। पुलिस और परिजनों को सामने देखकर प्रेमी प्रेमिका घबरा गए और उन्होंने जहर खा लिया। जब दोनों की हालत बिगड़ने लगी तब पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भर्ती करवाया। जहां से बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस की माने तो लड़की नाबालिग है और दोनों शादी करने के इरादे से घर से भागे थे पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
शाहजहांपुर से भागे प्रेमी प्रेमिका ने खाया जहर,अस्पताल में भर्ती
Published On:
Date:








