शाहजहांपुर पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, हनुमत धाम में किया पूजन-अर्चन

By Liberal Media

Updated On:

Date:

शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाहजहांपुर पहुंचे। उनके साथ प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद रहे।

शाहजहांपुर आगमन के बाद दोनों नेताओं ने हनुमत धाम पहुंचकर भगवान हनुमान की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने हनुमत धाम परिसर का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नेताओं का स्वागत किया। हनुमत धाम में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights