शाहजहांपुर में सपेरा मुक्त टीम की चेतावनी, सांपों को जंगल में छोड़ें

By Liberal Media

Published On:

Date:

Shahjahanpur | Liberal Media

शाहजहांपुर। जिले में सांप पकड़कर उन्हें गांव और शहर में घुमाने की बढ़ती घटनाओं पर सपेरा मुक्त टीम शाहजहांपुर ने कड़ा रुख अपनाया है। टीम के प्रमुख दीपक गुप्ता ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सांपों को पकड़कर प्रदर्शन करना या उन्हें आबादी वाले क्षेत्रों में लाना कानूनन अपराध है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि सांप वन्यजीव हैं और उनका प्राकृतिक आवास जंगल है। उन्हें पकड़कर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लाना न केवल आमजन की जान जोखिम में डालता है, बल्कि पर्यावरण संतुलन को भी प्रभावित करता है।

टीम ने लोगों से अपील की कि यदि किसी क्षेत्र में सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें। तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।

सपेरा मुक्त टीम ने प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि अवैध रूप से सांप पकड़ने वालों पर निगरानी रखी जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights