शाहजहांपुर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अजय राय ने सरकार पर साधा निशाना

By Liberal Media

Published On:

Shahjahanpur | Liberal Media

शाहजहांपुर। जनपद में आयोजित कांग्रेस पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।

अजय राय ने कहा कि शंकराचार्य सनातन परंपरा के पूजनीय संत हैं और स्वामी अतिसीम नंद व उनके शिष्यों को कथित रूप से गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उन्होंने इसे सनातन धर्म और देशवासियों का अपमान बताया।

उन्होंने चीन के कथित “रोबोट डॉग” मामले का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि जिस रोबोट डॉग को भारतीय उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया गया, वह वास्तव में चीन का था। इस मामले में उन्होंने भाजपा सरकार से जवाब मांगते हुए कहा कि देश के विज्ञान और सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ है और अब तक क्या कार्रवाई की गई, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए।

अजय राय ने बदायूं में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मारपीट की घटना का उल्लेख करते हुए सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार अत्याचार बंद करे और कानून व्यवस्था निष्पक्ष रूप से लागू करे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights