बी.एस. पब्लिक स्कूल में भव्य वार्षिक परिणाम वितरण समारोह, आयांश सिंह बने टॉपर

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर।
शहर के बी.एस. पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम वितरण समारोह बड़े ही भव्य और यादगार अंदाज़ में आयोजित किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक शालिनी अग्रवाल, मनोज अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य एस. सी. रॉय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उप-प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह ने प्रभावशाली संचालन करते हुए पूरे कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।
इस अवसर पर निदेशक शालिनी अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन का महत्व बताया, जबकि प्रधानाचार्य एस. सी. रॉय ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में विद्यालय के होनहार छात्र आयांश सिंह को स्कूल टॉपर घोषित किया गया। इसके साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय ने केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक ही सीमित न रहकर अनुशासन, सुंदर यूनिफॉर्म, उत्कृष्ट हस्तलेखन एवं 100% उपस्थिति के लिए भी छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी।
इस आयोजन में शिक्षकों रोहित शुक्ला, आमिर, राजीव सिंह (सीनियर कोऑर्डिनेटर), राधा, अमृता, श्रुति, फौजिया, राशी, अस्लम, अभय एवं जिया सहित समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights