शाहजहांपुर: 52वीं जीएल कनौजिया मेमोरियल महिला प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी, जिला बालिका टीम का चयन

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। जिला कबड्डी एसोसिएशन एवं जिला ओलंपिक संघ की संयुक्त बैठक और ट्रायल के बाद जिला बालिका कबड्डी टीम का चयन कर प्रेस सूचना जारी की गई। बैठक में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रणनीति तैयार की गई और स्टेट प्रतियोगिता के लिए 14 सदस्यीय जिला बालिका टीम घोषित की गई। चयनित खिलाड़ियों में अनुष्का, कुंती, आलिया, प्राची, शीतल, बसंती, प्रिया, सलोनी, शोभना, गीतिका, त्रिशला, महजबी, वंदना सहित अन्य शामिल हैं।

जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव कनौजिया ने बताया कि जिले के इतिहास में पहली बार 52वीं जीएल कनौजिया (पूर्व सांसद) मेमोरियल महिला प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 16 व 17 दिसंबर 2025 को राजकीय इंटर कॉलेज खिरनीबाग के खेल मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम सहित प्रदेश की 16 टीमें भाग लेंगी।

जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. विनय गुप्ता ने इसे जिले के खिलाड़ियों के लिए सीखने का सुनहरा अवसर बताया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights