शादी की जिद में युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। घंटों तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के परासी गांव निवासी राहुल कुमार का रानीपुर थाना क्षेत्र के दशबरी गांव की एक युवती से करीब ढाई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजनों ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया।
परिजनों के विरोध से आहत युवक मंगलवार को गांव के पास स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और ऐलान कर दिया कि जब तक उसकी शादी प्रेमिका से नहीं कराई जाएगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलते ही रानीपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुं

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights