शादाब जकाती विवाद में पत्नी का बड़ा बयान, पति पर लगाए गंभीर आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

मेरठ। यूट्यूबर शादाब जकाती से जुड़े विवाद में अब उनकी पत्नी का बयान सामने आया है, जिसने मामले को नया मोड़ दे दिया है। पत्नी ने पति द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि वह शादाब जकाती के पास अपनी मर्जी से जाती हैं और किसी तरह का कोई दबाव नहीं है।

पत्नी ने स्पष्ट किया कि न तो शादाब उन्हें जबरन कहीं ले जाते हैं और न ही वीडियो बनाने को मजबूर करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी सहमति से काम करती हैं और मेहनत का पूरा भुगतान भी उन्हें मिलता है।

पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शराब की लत में डूबे हैं, काम नहीं करते और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं। उनके अनुसार यह पूरा विवाद बदनामी फैलाने की कोशिश है।

वहीं, पति की ओर से इस मामले में लिखित शिकायत दी गई है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मेरठ पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और बयानों की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights