आजमगढ़ | Liberal Media
लालगंज तहसील के विकास खंड लालगंज अंतर्गत ग्राम सभा रेवसा कठौनी में बीएसएम जन सेवा ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय कठौनी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं समाजसेवी, पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान सर्वेश राय रहे, जिनका स्वागत ट्रस्टी धीरेंद्र सिंह द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। कंबल वितरण के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इस अवसर पर ट्रस्टी एवं पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह ने कहा कि बीएसएम जन सेवा ट्रस्ट हमेशा जरूरतमंद, असहाय और गरीब वर्ग की सहायता के लिए कार्य करता रहा है। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर दवा वितरण, कंबल वितरण, शिक्षा एवं अन्य सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते हैं।
ग्रामीणों ने समाजसेवी धीरेंद्र सिंह के कार्यों की सराहना की।








