सेक्सवर्धक दवाओं को लेकर विवाद, पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट

By Liberal Media

Published On:

Date:

सूरत (गुजरात) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 37 वर्षीय महिला ने अपने पति की कथित रूप से बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला का आरोप है कि उसका पति सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियां खाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था, जिससे वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थी।
पुलिस ने बताया कि प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पहले पति को दूध में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी। जब इससे पति की मौत नहीं हुई तो महिला ने कथित तौर पर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights