वाराणसी के आदर्श विकास खंड सेवापुरी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुक्रवार को दो दिवसीय मीना मंच प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव ने कहा कि यह प्रशिक्षण मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में सेवापुरी और बड़ागांव विकास खंड के कुल 76 शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं। प्रशिक्षण सत्रों में मीना मंच की अवधारणा, संचालन प्रक्रिया, जीवन कौशल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बाल विवाह रोकथाम और लैंगिक समानता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। दो दिवसीय यह प्रशिक्षण शनिवार को समापन सत्र के साथ संपन्न होगा।
सेवापुरी बीआरसी पर दो दिवसीय मीना मंच प्रशिक्षण का शुभारंभ
Published On:
Date:








