सीनियर सिटीजन को रेडक्रॉस का सहयोग, हर बुधवार होगा समस्याओं का समाधान

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय प्रांगण स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी एवं रेडक्रॉस के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सरोज कुमार श्रीवास्तव, सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने वरिष्ठ नागरिकों का बैज व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया और कहा कि रेडक्रॉस सदैव सीनियर सिटीजनों के लिए सहयोगी भूमिका निभाता रहेगा।
संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक बुधवार को रेडक्रॉस कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उनकी समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।
डॉ. विजय जौहरी ने बताया कि रेडक्रॉस का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है और इस दिशा में संस्था निरंतर कार्यरत है।
बैठक में ब्रजेश गुप्ता, मीनू वैरागी, पातीराम दीक्षित, सादिक, ओमकार सिंह चौहान, प्रभा सिन्हा, रामलड़ैते, कामता त्रिपाठी, जागेश, हरिराम, भूपसिंह, संतकुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights